Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत

क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत

लापरवाही व शिथिलता बरतने पर निलम्बन की दी चेतावनी

एसएसपी दून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियो/थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी

अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत दिये आवश्यक निर्देश

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों, साइबर अपराध, नशा तस्करी, रात्रि गश्त और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एसएसपी ने सीसीटीएनएस और अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर दर्ज सूचनाओं की समीक्षा करते हुए पाया कि कई थानों में रिकॉर्ड समय पर अपडेट नहीं किए जा रहे हैं। इस पर संबंधित थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में भी एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित पाए जाने वाले मामलों में संबंधित विवेचक के साथ-साथ थाना प्रभारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में शाम और रात्रि के समय पुलिस चेकिंग तथा गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा गया कि गश्त में लापरवाही के कारण यदि किसी थाना क्षेत्र में अपराध होता है तो संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों को रात में नियमित भ्रमण कर पुलिस ड्यूटी की निगरानी करने और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत पत्र को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साइबर अपराधों की समीक्षा के दौरान ई-जीरो एफआईआर और नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में देरी पर थाना प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी गई। उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों को चिह्नित कर जब्ती की प्रक्रिया तेज करने के लिए भी कहा, ताकि जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Back To Top