Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

एसएसपी देहरादून का कडा एक्शन, आई0डी0पी0एल0 चौकी के 12 पुलिसकर्मियों को किया निलिम्बित

एसएसपी देहरादून का कडा एक्शन, आई0डी0पी0एल0 चौकी के 12 पुलिसकर्मियों को किया निलिम्बित

अवैध गतिविधियों के संचालन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही नहीं करने तथा चैकिंग अभियान में शिथिलता बरतने पर दून पुलिस कप्तान का कडा एक्शन

देहरादून। देहरादून पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में जहां कई लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, वहीं लापरवाही बरतने पर 12 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को 27 मार्च 2026 की रात ऋषिकेश क्षेत्र के एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास होटल नवरंग में छापेमारी की। छापे के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि और विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें बरामद की गईं। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

इस पूरे प्रकरण में चौकी स्तर पर चेकिंग और सत्यापन अभियान में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया। चौकी आईडीपीएल के प्रभारी सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Back To Top