Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

वेटलिफ्टिंग के विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए मेडल

वेटलिफ्टिंग के विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए मेडल

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मोनाल हाल में चल रही वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदान किए। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

खेल मंत्री रेखा आर्या शनिवार को वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिताओं के मैच देखने पहुंची थी। वह करीब 1 घंटे से ज्यादा समय तक फाइनल मुकाबलों को देखती रही और अंत में उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। प्रदेश की खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से रूबरू मिलकर 38 वें राष्ट्रीय खेलों में मिल रही रहने, खाने, ठहरने, आने-जाने की सुविधाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ियों ने उन्हें यह बताया है कि यहां मिल रही खेल वह अन्य सुविधाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जैसी है। खेल मंत्री ने विजेताओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल देखने आ रहे दर्शकों को भी कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। खेल मंत्री का कहना था कि सुरक्षा व्यवस्था सजग होनी चाहिए लेकिन सुरक्षा दर्शकों के आने में बाधा नहीं बने।

इस अवसर पर GTCC अध्यक्ष सुनैना प्रकाश, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, भगवान कार्की व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top