Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लेह में शहीद हुए जवान बसुदेव सिंह के आवास पहुंचकर परिवारजनों से की मुलाकात

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लेह में शहीद हुए जवान बसुदेव सिंह के आवास पहुंचकर परिवारजनों से की मुलाकात

सदन छोड़ 64 किलोमीटर दूर शहीद के गाँव परिजनों से मिलने पहुँचे सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया भरोसा

गैरसैंण। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को भराड़ीसैंण से 64 किलोमीटर दूर गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे, जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के लेह में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद जवान बसुदेव सिंह परोडा के पैतृक आवास पहुंचकर शहीद के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भराडीसैण विधानसभा से सारकोट गाँव को जाने वाली सड़क का नाम शहीद बसुदेव सिंह के नाम पर रखने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। साथ ही शहीद की पत्नी को भी सरकारी नौकरी देने की भी बात कही। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा।

गौरतलब है, कि 30 साल के हवलदार बसुदेव सिंह 16 अगस्त को लद्दाख क्षेत्र में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हो गए थे। एक महत्वपूर्ण एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए धमाके से गिरे शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हुए बसुदेव सिंह चमोली में गैरसैंण के सारकोट गांव के रहने वाले थे। बसुदेव सिंह साल 2010 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वो इन दिनों लेह में इंडियन आर्मी की बंगाल इंजीनियरिंग की 55 रेजिमेंट में तैनात थे।

इस अवसर पर शहीद की माता महेश्वरी देवी, भाई जगदीश, सतीश, बहन वैसाखी देवी सहित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top