Breaking News
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
मंत्री गणेश जोशी ने रिटायर्ड हवलदार उदय सिंह थापा को दी 100वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुई- यशपाल आर्य
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिजली उत्पादन पर टैक्स नहीं लगा सकती राज्य सरकार
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को किया सम्मानित

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी सुविधा

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री के निर्देश और डीएम सविन बंसल की पहल से शहर को मिल रही आधुनिक पार्किंग की सुविधा

देहरादून— देहरादून शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह परियोजना तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है।

शहर के शुरुआती चरण में तीन प्रमुख स्थानों—तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड, और कोरोनेशन अस्पताल परिसर में—ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधाएं शीघ्र ही जनता के लिए शुरू की जाएंगी। इन स्थानों पर पार्किंग की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल की इस अभिनव पहल से न केवल कोरोनेशन अस्पताल परिसर को स्मार्ट बनाया जा रहा है, बल्कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ वहां की भौतिक संरचना में भी आधुनिकता का समावेश हो रहा है।

बढ़ते यातायात और वाहनों की संख्या को देखते हुए शहर में पार्किंग की सुनियोजित व्यवस्था की यह पहल मील का पत्थर साबित हो रही है। डीएम का यह विजन न केवल वर्तमान की समस्याओं का समाधान करेगा, बल्कि भविष्य में भी अन्य स्थानों पर इसी तरह की पार्किंग सुविधाएं स्थापित किए जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

गौरतलब है कि ऑटोमेटेड पार्किंग बहुत कम स्थान में स्थापित की जा सकती है और आवश्यकता पड़ने पर इसे अन्य स्थानों पर स्थानांतरित भी किया जा सकता है। इससे मैदान क्षेत्रों में भी वाहनों की प्रभावी पार्किंग संभव हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top