Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

तेलगाड में बोल्डरों की बौछार, भागीरथी का प्रवाह रुका – भय और दहशत में लोग

तेलगाड में बोल्डरों की बौछार, भागीरथी का प्रवाह रुका – भय और दहशत में लोग

उत्तरकाशी: धराली के बाद हर्षिल घाटी में रविवार शाम को एक बार फिर तेलगाड नदी के उफान पर आने से हालात गंभीर हो गए। भारी बारिश के बाद नदी में अचानक बढ़े पानी और मलबे ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पूरे हर्षिल बाजार, जीएमवीएन गेस्ट हाउस, पुलिस थाना और नदी किनारे के सभी भवनों को खाली करा दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेलगाड नदी में लगातार बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा आने से भागीरथी नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने और झील का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।

दोपहर बाद हुई तेज बारिश से नदी का रौद्र रूप गंगोत्री हाईवे तक पहुंच गया। कई बार मलबा और तेज धार भागीरथी की ओर बढ़ी, जिससे आर्मी कैंप तक अलर्ट पर रखा गया है।

धराली क्षेत्र में जहां खीरगंगा का मलबा लगातार बहता रहा, वहीं तेलगाड से आ रहे विशाल बोल्डरों ने हर्षिल घाटी के लिए संकट और गहरा कर दिया है। फिलहाल प्रशासन और सेना की टीमें हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top