Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

एसजीआरआर विवि ने स्वच्छता कर्मचारियों के योगदान को सराहा

एसजीआरआर विवि ने स्वच्छता कर्मचारियों के योगदान को सराहा
स्वच्छता कर्मचारी अपने स्वास्थ्य का भी रखें ख्याल
मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की
समय समय पर टीकाकरण करवाएं और स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में स्वच्छता कार्मिकों एवम् पर्यावरण मित्रों के लिए जागरुकता कार्यक्रम आ आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान में भागीदारी निभाने वाले स्वच्छता के सिपाहियों को प्रोत्साहित किया गया उनकी हौंसलाफजाई की गई। सम्मान पाकर स्वच्छता कार्मिकों एवम् पर्यावरण मित्रों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में 100 स्वच्छता कार्मिकों एवम् पर्यावरणों को स्वच्छता किट भी वितरित की गई।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आॅडिटोरिम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, आईक्यूएसी की डायरेक्टर डाॅ दिव्या जुयाल, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ पुनीत ओहरी एवम् एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कोओर्डिनेटर डाॅ आर.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी हमारे पर्यावरण मित्र हैं। सफाई कार्य सभी कार्यों से अलग है। स्चच्छता कर्मचारी दिन की शुरुआत शहर की साफ सफाई से करते हैं। इनका कार्य और योगदान अतुलनीय है।
डाॅ दिव्या जुयाल ने कहा एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्वच्छता कर्मचारी वास्तविक पर्यावरण मित्र हैं। स्वच्छ भारत अभियान, कोविड महामारी के दौर में इन्होंने नायक के भूमिका के रूप में काम किया। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा हैपेटाइटिस, टिटनेस टीकारकरण करवा कर रखना चाहिए और हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता कार्य के दौरान गम बूट, ग्लब्स, मास्क सहित सभी आवश्यक ऐहतियाल बरतने चाहिए।
डाॅ पुनीत ओहरी ने कहा कि हम सभी को मिलकर स्वच्छता कर्मचारी के साथ सहयोग करना चाहिए। स्वच्छता अभियान मंे हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के फार्म डी फेकल्टी सदस्यों का मुख्य योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top