Breaking News
सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुराने विलेख पत्र जब्त
सब रजिस्टार कार्यालय विकासनगर में डीएम का औचक निरीक्षण, पुराने विलेख पत्र जब्त
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने डिजिटल भुगतान प्रणाली (सीबीडीसी) के अनुदान वितरण प्रक्रिया का किया शुभारम्भ
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
गर्मियों में भी बढ़ सकता है अस्थमा अटैक का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला आज
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका चलाएगा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’- ट्रंप
होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका चलाएगा ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’- ट्रंप
‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा
‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया आरंभ

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया आरंभ
एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों की 100 से अधिक शाखाओं के लिए होगा चयन
उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग
चयन प्रक्रिया 27 मई से 30 मई 2025 तक आयोजित 
रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा एसजीआरआर एजुकेशन मिशन
देहरादून। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के 100 से अधिक स्कूलों हेतु शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए अभ्यर्थी लिखित व साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।
चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 27 मई से आरम्भ हुई है व 30 मई तक चलेगी। यह जानकारी शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया के संयोजक सदस्यों ने दी।
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। काबिलेगौर है कि एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की श्रृंखला में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा सबसे पहला स्थापित स्कूल है। भर्ती चयन प्रक्रिया में 1,200 से अधिक आवेदक प्रतिदिन लिखित व साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैै।ं चार दिनों तक चलने वाली प्रक्रिया में करीब 5,000 पांच हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। मंगलवार को एसजीआरआर पब्लिक स्कूल तालाब शाखा में सुबह 7ः00 बजे से ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, चयन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही। चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत 80 नम्बरों की लिखित परीक्षा व 20 अंकों का साक्षात्कार है।
लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों का विश्लेषण, प्रस्तुतीकरण व विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जा रहा है। परीक्षा के उत्कष्ट अभ्यर्थियों को वरीयता सूची के आधार पर साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए बुलाया जा रहा है व चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया की एक खास बात यह भी है कि ्आवेदकों की सुविधा को देखते हुए एसजीआरआर एजुकेशन मिशन प्रबंधन ने लिखित परीक्षा के दिन ही मूल्यांकन, साक्षात्कार व परिणाम घोषित करने की व्यवस्था रखी हुई है। इस व्यवस्था के लिए आवेदकों ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन प्रबन्धन का आभार व्यक्त किया है।
 चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड सहित उत्तर भारत से अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। चयन प्रक्रिया में मूल्यांकन व परिणाम घोषित करने हेतु उत्तराखण्ड के ख्यातिप्राप्त विषय विशेषज्ञों व शिक्षाविदों का सहयोग लिया जा रहा है।
परीक्षा आयोजन समिति के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अभ्यर्थी चयन परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है तो वह पुनर्मूल्यांकन हेतु प्रार्थना पत्र दे सकता है, परीक्षा मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति के सदस्यों की कमेटी ऐसे मामलों का ऑन कैमरा पुनर्मुल्यांकन करेगी.
श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के संस्थान उत्तराखण्ड के युवाओं के अलावा उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के स्वर्णिम अवसर प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top