Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

पंवाली कांठा ट्रैक में फंसे चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

पंवाली कांठा ट्रैक में फंसे चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

सोनप्रयाग। बीती रात पंवाली कांठा ट्रैक में रास्ता भटके चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कोतवाली सोनप्रयाग से सूचना प्राप्त हुई कि त्रियुगीनारायण से पंवाली कांठा ट्रेक पर चार ट्रैकर बारिश और अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया।

एसआई आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम सोनप्रयाग से रात्रि में ही रवाना हो गई। त्रियुगीनारायण पहुंचने के बाद टीम ने चारों ट्रैकरों से संपर्क स्थापित किया। टीम ने ट्रैकरों को नीचे की ओर आने और मार्ग में लगे साइन बोर्ड के सहारे ट्रेकिंग करने का निर्देश दिया। खुद एसडीआरएफ टीम ने ऊपर की ओर ट्रेकिंग शुरू की।

घने अंधेरे एवं दुर्गम पहाड़ी मार्ग पर लगभग 4 किलोमीटर पैदल ट्रेक करने के बाद, रात्रि करीब 12:00 बजे एसडीआरएफ टीम ने चार ट्रैकरों को सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद, सभी को सकुशल त्रियुगीनारायण तक पहुंचाया गया।

चार ट्रैकर – रोहित रावत, संदीप नेगी, निशांत चौहान और गजेंद्र राणा ने आधी रात्रि में किए गए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ की टीम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top