Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट 

ओआरओपी में जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का किया अनुरोध

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के जैविक उत्पादो की किट, रेशम से निर्मित शॉल और तुलसी का पौधा भेंट किया।

सैनिक कल्याण मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का अनुरोध किया। विदित हो कि सांतवें वेतन आयोग में बेसिक वेतन के लिए टेबल में दी गयी अधिकारी वर्ग से नीचे के सैनिकों की राशि को 2.57 से गुणा किया जाता है। जबकि अधिकारी वर्ग की राशि का गुणांक अधिक रखा गया है। उसे कमानुशार लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल को 2.62 से गुणा किया जाता है और इनसे उच्च रैकों को 2.72 से गुणा किया जाता है। यह एक बड़ा कारण है कि जवानों का गुणांक संख्या कम होने के कारण वेतन में बड़ा अंतर हो गया है। जबकि जवानों का गुणांक संख्या टेक्त में लिखित कम राशि होने के कारण गुणांक संख्या अधिक होनी चाहिए। मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री से इस विषयक अवलोकन कर सुधार कराने का अनुरोध किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड आगमन के लिए आमंत्रित भी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामलों में शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top