Breaking News
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल
आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल

राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई 

राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर दी बधाई 

ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के प्रतिनिधि व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल को मिष्ठान खिलाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ अमर शहीदों सुखदेव, भगतसिंह, राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने प्रदेश की सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा सभी राज्य आंदोलनकारी को नमन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देवभूमि की विकास यात्रा अनवरत जारी रखने हेतु हमारी सरकार पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण हो रहा है। कहा कि जनता के अटूट विश्वास के कारण ही देवभूमि के सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी एवं समावेशी विकास के लिए कठिन से कठिन निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त हुई है। कहा कि गत दो वर्षों में देवभूमि उत्तराखण्ड ने अपनी पहचान पर्यटन के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, रोड-रेल-रोपवे निर्माण, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी बनाई है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि एक ओर जहां समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखण्ड सम्पूर्ण देश के लिए पथ प्रदर्शक बना। वहीं दूसरी ओर सख्त नकल विरोधी कानून से नकल माफियाओं को प्रदेश से बाहर निकालने का कार्य भी किया। जहां हमने देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु सख्त धर्मांतरण कानून के साथ-साथ अतिक्रमण मुक्त प्रदेश का अभियान चलाया वहीं हमने सख्त दंगारोधी कानून से दंगाइयों और उपद्रवियों पर भी लगाम लगाया।

डॉ अग्रवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में हम उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के अपने संकल्प को भी सिद्धि की ओर ले जाएंगे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश भाजपा सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह, रजनी अग्रवाल, अनिता तिवाड़ी, निवर्तमान पार्षद शौकत अली, गुड्डी कालूड़ा, निवेदिता सरकार, राजवीर रावत, हिमानी कौशिक, अभिनव पाल, रूपेश गुप्ता, आशा शुक्ला, कृष पाल, अंकुश सिंह, रीता गुप्ता, अखिलेश मित्तल आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top