Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

भारतीय सेना में भर्ती नामांकन आज से शुरू,  इस वेबसाइट के माध्यम से करे पंजीकरण

भारतीय सेना में भर्ती नामांकन आज से शुरू,  इस वेबसाइट के माध्यम से करे पंजीकरण

देहरादून। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के लिए भर्ती नामांकन आज से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा। इच्छुक युवाओं को ज्वॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट के लिंक  https://www.joinindianarmy.nic.in/ BravoApplicantEligibility.htm के माध्यम से पंजीकरण करना आवश्यक है। पीआरओ रक्षा ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने बताया कि इस वर्ष से भर्ती प्रक्रिया में सुधार करने के लिए कई नए उपाय शामिल किए गए हैं। इनमें सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण माहौल के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का पता लगाने के लिए एक नई अनुकूलन क्षमता परीक्षा शामिल है। इस परीक्षा को भर्ती रैली के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट से पहले आयोजित किया जाएगा।

केवल उन युवाओं को जो इस परीक्षा को पास करते हैं, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा अग्निवीर (कार्यालय सहायक) के लिए भी एक नया टाइपिंग टेस्ट, कंबाइंड एंट्रेंस परीक्षा के साथ आयोजित किया जाएगा। जो 22 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। फर्जी उम्मीदवारों को बाहर निकालने के लिए आईरिस स्कैन के रूप में एक नई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया शामिल की गई है। भर्ती कार्यालय की ओर से युवाओं से अपील की है कि वह केवल अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबरों के साथ पंजीकरण करें। भर्ती रैली के संचालन के दौरान आधार सत्यापन किया जाएगा। बड़ी संख्या में उम्मीदवार साइबर कैफे के माध्यम से नामांकन करते हैं और बाद में पंजीकरण के लिए उपयोग किए गए ई-मेल को भूल जाते हैं। कार्यालय ने युवाओं को दलालों और नए-पुराने कोचिंग सेंटरों से सतर्क रहने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है और किसी भी व्यक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को प्रभावित करना असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top