Breaking News
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

अयोध्या पहुंची दुनिया की सबसे महंगी खास लकड़ी से बनी रामायण, चार पीढियों तक पहुंचाएगी आस्था का संदेश- जानें कीमत

अयोध्या पहुंची दुनिया की सबसे महंगी खास लकड़ी से बनी रामायण, चार पीढियों तक पहुंचाएगी आस्था का संदेश- जानें कीमत

अयोध्या। 22 जनवरी को लेकर देश में काफी उत्साह है। देश के कोने-कोने से राम मंदिर के लिए कुछ न कुछ आ रहा है। चाहे वह लड्डू हों, इत्र हो या दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती हो। वहीं, अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुनिया की सबसे महंगी रामायण में से एक अयोध्या पहुंच गई है और इसकी कीमत एक लाख पैंसठ हजार रुपये है। राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामायण लेकर अयोध्या पहुंचे पुस्तक विक्रेता मनोज सती ने एएनआई से रामायण को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम अपनी खूबसूरत रामायण के साथ यहां अयोध्या के टेंट सिटी में पहुंचे हैं। इस रामायण में कई खासियत हैं और यह दुनिया की सबसे महंगी रामायण है। उन्होंने कहा कि आप कह सकते हैं कि सबसे सुंदर रामायण अयोध्या में है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है।

उन्होंने आगे कहा कि बाहरी बॉक्स का डिजाइन और कागज इसे काफी खूबसूरत बनाता है। जैसे राम मंदिर तीन मंजिलों में बनाया जा रहा है, इसलिए इसे भी उसी तरह डिजाइन किया गया है। इसमें एक स्टैंड है जिस पर रखकर आप रामायण पढ़ सकते हैं। मनोज सती ने आगे बताया कि बॉक्स के लिए अमेरिकी अखरोट की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, पुस्तक के लिए स्याही जापान से आयात की गई है। यह एक जैविक स्याही है। उन्होंने कहा कि किताब का कागज फ्रांस में बनाया गया है। यह एक एसिड-मुक्त कागज है। यह पेटेंट कागज है। कागज का उपयोग केवल इस पुस्तक में किया जाएगा। यह बाजार में कहीं भी उपलब्ध नहीं है।

आगे रामायण की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि किताब 400 साल तक चल सकती है। इसका खूबसूरत कवर भी बनाया गया है। इसलिए यह सुरक्षित रह सकती है। किताब को चार पीढिय़ां पढ़ सकती हैं। सती ने बताया कि खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन के पीछे मकसद यह है कि आपको हर पेज पर एक अलग डिजाइन देखने को मिलेगा। हर पेज पर कुछ नया देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top