Breaking News
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप

‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में

मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार

उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई

कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान

अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज

स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में बारिश से तबाही, मुख्यमंत्री धामी ने संभाला मोर्चा

मुख्यमंत्री ने जिलों को आपदा से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बरतने को कहा

देहरादून। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न आपदा के मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हालात का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत प्रभावित जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया और नुकसान की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशासन को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद जारी राहत अभियानों की जानकारी लेते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चिकित्सा और आवश्यक सुविधाएं तत्काल मुहैया कराने को कहा। साथ ही बंद सड़कों को शीघ्र खोलने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन को पूर्ण सतर्कता में रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top