Breaking News
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

प्रधानमंत्री का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका- महाराज

प्रधानमंत्री का दौरा शीतकालीन पर्यटन को प्रमोट करने का बेहतरीन मौका- महाराज

मोदी के 27 फरवरी के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन मुस्तैद

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ श्रृद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम शीतकालीन गद्दी स्थलों पर आकर दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
शीतकालीन यात्रा का संदेश देने 27 फरवरी को गंगोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थल उत्तरकाशी जिले के हर्षिल-मुखबा आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर्षिल-मुखबा दौरे को लेकर सरकार लगातार तैयारियों में लगी है। प्रधानमंत्री का यह भ्रमण उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन अवसर है। लिहाजा इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों में राज्य के शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं व क्षमताओं को उजागर करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा कार्यक्रमों के दौरान मंदिर में दर्शन-पूजन सहित हर्षिल में जनसभा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पार्किंग, सड़क व परिवहन व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को शीतकालीन पर्यटन स्थलों और स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाने के भी निर्देश दिए गये हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि मुखबा में मंदिर व गांव के भवनों का सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ मंदिर के लिए सुविधाजनक व सुरक्षित रास्ते का निर्माण किया गया है। हर्षिल-मुखबा क्षेत्र की सड़कों को दुरस्त किया जा रहा है। तीन नए स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top