Breaking News
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर शांति भंग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ऋषिकेश में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान

प्रधानमंत्री मोदी का सभी स्कूलों में होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी का सभी स्कूलों में होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन

सोमवार को पीएम देंगे सफलता के गुरू मंत्र

विभागीय अधिकारियों को निर्देश, विद्यालयों में पुख्ता रखें तैयारियां

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा में तनाव से मुक्त रहने और सफलता के लिये गुरू मंत्र देंगे। सोमवार को होने वाले इस विशेष कार्यक्रम का प्रदेशभर के विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से सजीव प्रसारण किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस महत्वपूर्ण चर्चा का लाभ उठा सकें। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरा करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस अपने शासकीय आवास पर इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर वर्ष की भांति इस बार भी दिल्ली स्थित भारत मण्डपम से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के जरिये परीक्षा को लेकर छात्रों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देंगे और उनकी चिंताओं का समाधान करेंगे।

विभागीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश के 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर प्रधानमंत्री की इस विशेष पहल का लाभ उठायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावक, शिक्षक, विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे और छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन करेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के इस संस्करण के लिये बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस कार्यक्रम को प्रदेश के विद्यार्थियों के लिये और खास बनाने के लिये विभागीय अधिकारियों को अन्य सहायक गतिविधियों के आयोजन के भी निर्देश दिये गये हैं ताकि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राएं तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन कर सके।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी/माध्यमिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक डॉ. मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top