Breaking News
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
डोईवाला में वाहन चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
डोईवाला में वाहन चोरी का खुलासा, डिलीवरी बॉय समेत दो मौसेरे भाई गिरफ्तार
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

राष्ट्रपति ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, कहा– “योग भारत की चेतना और विरासत का प्रतीक”

राष्ट्रपति ने किया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ, कहा– “योग भारत की चेतना और विरासत का प्रतीक”

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्यपाल ने की सनातन परंपरा और वैश्विक एकता की बात

मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड की ‘योग नीति 2025’ को बताया ऐतिहासिक पहल

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग भारत की चेतना, विरासत और ‘सॉफ्ट पावर’ का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानवता को जोड़ने का माध्यम बन गया है। “योग व्यक्ति से व्यक्ति, समुदाय से समुदाय और देश से देश को जोड़ने का कार्य करता है,”।

राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आग्रह किया और कहा कि “जब व्यक्ति स्वस्थ होता है तो परिवार और फिर पूरा देश स्वस्थ रहता है।” उन्होंने संस्थाओं से योग को जनसुलभ बनाने की अपील की।

इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने योग को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि आज यह दिवस विश्व में स्वास्थ्य, शांति और समरसता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को योग को वैश्विक आंदोलन में बदलने हेतु सराहा।

राज्यपाल ने इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को भारत की सनातन सोच “वसुधैव कुटुम्बकम्” की वैश्विक अभिव्यक्ति बताया।

उत्तराखंड की ऐतिहासिक ‘योग नीति 2025’

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से बनी ‘भारत की पहली योग नीति–2025’ की विशेषताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस नीति का उद्देश्य उत्तराखंड को योग उद्यमिता और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाना है।

मुख्य बिंदु:

योग केंद्र खोलने पर ₹20 लाख तक का पूंजीगत अनुदान।

अनुसंधान कार्यों के लिए ₹10 लाख तक का शोध अनुदान।

योग शिक्षकों के लिए प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणन की प्राथमिकता।

वर्ष 2030 तक राज्य में 5 नए योग हब्स की स्थापना।

मार्च 2026 तक सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में योग सेवाएं उपलब्ध होंगी।

योग निदेशालय की स्थापना और विशेष ऑनलाइन योग प्लेटफॉर्म भी नीति में शामिल।

मंत्री ने कहा कि यह नीति राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक अवसरों से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top