Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मैक्स’ का दमदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता

किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मैक्स’ का दमदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आए अभिनेता

किच्चा सुदीप के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म की झलक देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस को तोहफा देते हुए निर्माताओं ने उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म मैक्स का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। विजय कार्तिकेय के निर्देशन में बनी इस कन्नड़ फिल्म में किच्चा सुदीप मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

उनके अलावा इस फिल्म में तेलुगु अभिनेता सुनील, प्रमोद शेट्टी, वरलक्ष्मी सरथकुमार, संयुक्ता हॉर्नड, सुक्रथा वागले और अनिरुद्ध भट भी हैं। फिल्म का यह टीजर एक मिनट और छह सेकंड का है। इसमें कन्नड़ सुपरस्टार दमदार एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म की झलक देखने के बाद  एक्शन-थ्रिलर के शौकीनों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। टीजर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें एक्शन के साथ  लोगों को भरपूर ड्रामा भी देखने को मिलेगा। टीजर में किच्चा सुदीप के एक्शन सीन की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।  इस फिल्म का संगीत बी अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है।

वहीं, छायांकन शेखर चंद्रा ने किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो किच्चा सुदीप को आखिरी बार बड़े पर्दे पर विक्रांत रोणा नाम की फिल्म में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top