Breaking News
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

आलू सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि ब्यूटी सीक्रेट भी है – ऐसे करें चेहरे पर अप्लाई

आलू सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि ब्यूटी सीक्रेट भी है – ऐसे करें चेहरे पर अप्लाई

किचन में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाला आलू सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी एक नेचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट हो सकता है। जी हां, चेहरे की चमक बढ़ाने और दाग-धब्बों को हल्का करने में भी आलू कमाल कर सकता है। अगर अब तक आपने इसे सिर्फ सब्जी, पराठे या स्नैक्स तक ही सीमित रखा है, तो अब वक्त है इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करने का। आइए जानते हैं कि आलू का इस्तेमाल चेहरे पर कैसे किया जा सकता है।

सीधा चेहरे पर करें अप्लाई

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं होता है, तो आलू के रस को सीधा ही अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आलू को घिसकर उसका रस निकालें और कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। इसे 30 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इसका इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं।

आलू और शहद

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तो आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। दोनों चीजों को सही से मिलाने के बाद अपने चेहरे पर ब्रश की सहायता से लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें और फिर एक हफ्ते में इसका असर देखें। ये पैक त्वचा को नमी भी देता है और ग्लो बढ़ाता है

आलू और नींबू का रस

आलू के रस में नींबू का रस मिक्स करके भी आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में आलू का रस निकाल लें और फिर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। अब इसे रुई की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। यदि इसके इस्तेमाल के समय चेहरे पर हल्की भी खुजली हो रही है तो तत्काल इसे साफ करें, क्योंरि नींबू हर किसी को सूट नहीं करता है।

आलू और बेसन

बेसन चेहरे को निखारने का काम करता है। इसमें आप आलू का रस मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। ये एक अच्छे स्क्रब की तरह भी काम करता है। इस्तेमाल के लिए पहले चेहरे को साफ करें और फिर ये पेस्ट अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें और फिर असर देखें।

आलू और दही

ये दोनों चीजें भी चेहरे की नमी बरकरार रखती हैं और चेहरे को साफ करती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 2 चम्मच आलू का रस और 1 चम्मच दही चेहरे पर मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें।”

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top