Breaking News
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई

पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की जारी, 9.26 करोड़ लाभार्थी को होगा फायदा

पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की जारी, 9.26 करोड़ लाभार्थी को होगा फायदा

30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाण पत्र प्रदान किए

पीएम मोदी दशाश्वमेघ घाट पर देखेंगे गंगा आरती 

वाराणसी। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए हैं। पीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। साथ ही पीएम ने स्वयं सहायता समूह की 30,000 से अधिक महिलाओं को कृषि सखी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। फिर विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। गंगा पूजन करके आरती में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त के जरिये देश के 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

सीएम योगी ने कहा कि नई काशी के कायाकल्प के लिए हजारों करोड़ रुपये लगे हैं। दुनिया ने काशी को बदलते देखा है। कहा कि जब तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ मोदी ने ली तो उन्होंने सबसे पहला कार्य और सबसे पहले किसी एक फाइल पर हस्ताक्षर किया तो किसानों के लिए किया। किसानों के लिए समर्पित और आज देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की नई सौगात के साथ अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है। सीएम योगी ने काशीवासियों के तरफ से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम अपने अन्नदाताओं के बीच पहुंचे हैं। इस अवसर पर मां गंगा के पुत्र का स्वागत करता हूं। दशाश्वमेघ घाट पर आज पीएम मोदी गंगा आरती देखेंगे। पीएम यहां पूजा भी करेंगे। ऐसे में गंगा में मशीन के जरिये कचरा साफ कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top