Breaking News
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्र- सीएम
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

हरेला पर्व पर डीएम ने  कलेक्ट्रेट परिसर में ‘‘ राशि वाटिका’’ का निर्माण किया

हरेला पर्व पर डीएम ने  कलेक्ट्रेट परिसर में ‘‘ राशि वाटिका’’ का निर्माण किया
हरेला पर 12 राशियों के पौधे लगाए

देहरादून । पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राज्य के लोक पर्व ‘ हरेला’ के अवसर पर आज जनपद में वृहद्ध वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों कार्मिकों के साथ वृक्षारोपण कर ‘राशि वाटिका’  बनाई गई, जिससे में 12 राशियों के वृक्ष लगाए गए। राशियों के नाम से वृक्ष लगाकर ‘‘राशि वाटिका’’ बनाते हुए हरेला कार्यक्रम को देवभूमि की संस्कृति, परम्परा एवं जीवनशैली से जोड़ने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राज्य के लोक पर्व ‘हरेला’  पर्यावरण एवं प्रकृति के संवर्धन व सरंक्षण के प्रति राज्यवासियों की भावना को व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि  इस वर्ष हरेला पर्व की थीम ‘पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाये समृद्धि और खुशहाली’ रखी गई है। हम सभी यह संकल्प भी लें कि जो पौधा हमारे द्वारा रोपित किया गया है, हम उसकी सुरक्षा एवं सरंक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट परिसर  में बनाई गई ‘‘राशि वाटिका’’ में सफाई बनाए रखने तथा घास रोपित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण मित्र के साथ वृक्षारोपण किया तथा उनके स्वच्छता के प्रति उनके योगदान की सराहना की। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने मालदेवता रायपुर में वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण मुख्य कार्यक्रम में  ‘कपूर’ का वृक्ष रोपित किया।
इस अवसर पर कलेक्टेªट परिसर में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, जिलाधिकारी के मुख्य वैयैक्तिक सहायक वीरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, हेड नाजिर बुद्धिराम बिजल्वाण, जिलाधिकारी के पेशगार हरीश पाण्डेय सहित कलेक्टेªट के अधिकारी, कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top