Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टेका मत्था, प्रदेशवासियों को बैसाखी दी शुभकामनाएं

बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने टेका मत्था, प्रदेशवासियों को बैसाखी दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैसाखी के अवसर पर आज देहरादून आढ़त बाजार में स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रदेशवासियों को बैसाखी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने यह त्यौहार सभी के जीवन में नई तरंग नई उमंग और नव-सृजन की प्रार्थना की। मंत्री गणेश जोशी कहा बैसाखी का त्यौहार विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा क्योंकि इसी दिन सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह साहब ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है।कैबिनेट मंत्री ने कहा यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा हर्ष और उल्लास का पर्व बैसाखी सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के अमर बलिदानियों को विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अध्यक्ष गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, चरणजीत सिंह, दविंदर सिंह भसीन, विश्वास डाबर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top