Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

एसजीआरआरयू में एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

एसजीआरआरयू में एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

विश्वविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सेवा भाव के माध्यम से दिवस को विशेष बनाया

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित एक महत्त्वपूर्ण योजना है। एनएसएस का मूल मंत्र “नॉट मी, बट यू” है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएँ ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर कार्य करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी की। छात्र-छात्राआंे ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों मंे प्रस्तुतियां देकर आज के दिन को विशेष बना दिया।

बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) पटेल नगर कैंपस के आॅडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनैना रावत, राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तराखण्ड, प्रो. डाॅ प्रथप्पन के पिल्लई, माननीय सलाहकार, एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ लोकेश गम्भीर, कुलसचिव एसजीआरआर विश्वविद्यालय, डाॅ नवीन गौरव, एनएसएस समन्वयक, डाॅ कमला ध्यानी कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

मुख्य अतिथि सुनैना रावत, राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तराखण्ड ने इस उपलक्ष्य में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को एनएसएस की 3 स्वतंत्र इकाई (स्ववित्तपोषित यूनिट) यूनिट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं के लिए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी मंच है। यह योजना विद्यार्थियों को न केवल संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने का अवसर प्रदान करती है, बल्कि उन्हें जीवन में नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी मदद करती है। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी एनएसएस स्वयंसेवकों से अपेक्षा की कि वे ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

एनएसएस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय सलाहकार प्रो. डाॅ प्रथप्पन के पिल्लई ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज में सेवा और त्याग की भावना को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज सेवा को अपने जीवन का अंग बनाकर राष्ट्र के विकास में योगदान दें। कुलपति ने इस योजना को विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक सशक्त मंच बताया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सेवा का भाव ही सच्ची शिक्षा का आधार है। उन्होंने कहा कि युवा तभी सफल कहलाते हैं जब वे समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए आगे आते हैं। कुलसचिव ने आशा व्यक्त की कि एनएसएस के स्वयंसेवक भविष्य में भी अपनी ऊर्जा और उत्साह को समाज के कल्याण हेतु समर्पित करेंगे। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top