Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

‘रफ्तार’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘रफ्तार’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रफ्तार’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अब यह फिल्म दशहरा के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है।

फिल्म की नई रिलीज डेट साझा करते हुए राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनकी टीम के लिए बेहद खास है और इसे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए लंबे समय से मेहनत की जा रही है। निर्माताओं के अनुसार, ‘रफ्तार’ 16 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जिससे इसे त्योहारों के सीजन का लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्टार्टअप दुनिया की कहानी पर आधारित है फिल्म

‘रफ्तार’ की कहानी देश में तेजी से उभरते एड-टेक और स्टार्टअप सेक्टर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में महत्वाकांक्षा, सफलता, कारोबार और रिश्तों के बीच होने वाले संघर्ष को दिखाया गया है। कहानी दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर चुनौती का सामना करते हैं। हालांकि सफलता की दौड़ में उनके सामने कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां नैतिकता, रिश्ते और व्यक्तिगत मूल्यों की परीक्षा होती है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है ‘रफ्तार’

फिल्म में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके अलावा अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर ने किया है, जबकि इसकी कहानी रोहन नरूला ने लिखी है। फिल्म का निर्माण पत्रलेखा के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं को उम्मीद है कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को एक मजबूत संदेश भी देगी।

(साभार)

Back To Top