Breaking News
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में की बड़ी सफलता हासिल – गृहमंत्री अमित शाह

नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में की बड़ी सफलता हासिल – गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि भारत के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार 10 साल समर्पित करने के बाद भाजपा और हमारे सहयोगियों को इन आम चुनावों में तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश मिला है। इस ऐतिहासिक फैसले ने हमारे नेता को 60 वर्षों में तीन बार देश की कमान संभालने वाला पहला नेता बनाया है। उन्होंने कहा कि 60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 साल नरेंद्र मोदी की सरकार ने भारत की बाहरी सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और रक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अब भारत एक सुरक्षित राष्ट्र बन गया है। हमने शिक्षा के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जब मेक इन इंडिया लॉन्च किया गया था, तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था, लेकिन आज मैं गर्व से कहता हूं कि भारत दुनिया का सबसे पसंदीदा विनिर्माण केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल ने 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इन 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया गया है। 100 दिनों को हमने 14 स्तंभों में बांटा है। 100 दिन में हमने तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं घोषित की हैं और इस पर काम शुरू हो गया है।

महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनेगा, जो पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा। गृहमंत्री ने कहा कि जब अमृत काल शुरू हुआ तो पीएम मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ लोग भारत के विकसित राष्ट्र बनने के महान संकल्प और उसकी विकास यात्रा में भागीदार बने। 140 करोड़ लोगों को इतने बड़े विज़न से जोड़ना देश को पीएम पर कितना भरोसा है, इसका प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top