Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी- डॉ. नरेश बंसल बोले—देश में विकसित हुई नई खेल संस्कृति

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी- डॉ. नरेश बंसल बोले—देश में विकसित हुई नई खेल संस्कृति

परेड ग्राउंड में सांसद चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई खेल संस्कृति का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तराखंड सरकार की खेल-अनुकूल नीतियों के कारण आज छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

डॉ. बंसल ने कहा कि सरकार वर्ष 2036 में गुजरात में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों के आयोजन को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है। इसके साथ ही देश में अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की दिशा में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी जैसे आयोजनों के सकारात्मक परिणाम आने वाले वर्षों में दिखाई देंगे, जब देहरादून सहित राज्य और देश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे।

समापन अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचलों की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ एथलीटों, कोचों और खेल प्रबंधन से जुड़े पेशेवरों को सम्मानित किया गया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-14 बालिका खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में विकासनगर की टीम ने रायपुर विधानसभा की टीम को 5-2 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान के मुकाबले में मसूरी ने चकराता को 4-2 से पराजित किया।

अंडर-14 बालक खो-खो प्रतियोगिता में विधानसभा रायपुर ने प्रथम, चकराता ने द्वितीय और सहसपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालिका रिले दौड़ में सहसपुर की टीम प्रथम तथा रायपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका 3000 मीटर दौड़ में विकासनगर की नीलम ने पहला, राजपुर की वैष्णवी ने दूसरा और चकराता की तन्नु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक 5000 मीटर दौड़ में रायपुर के आकाश कुमार विजेता रहे, जबकि राजपुर के रोहित द्वितीय और चकराता के जयवीर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अंडर-14 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहसपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और चकराता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रमोद चौधरी, रोमा सैनी, सिद्धार्थ बंसल, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी सहित अन्य अधिकारी, कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top