Breaking News
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच एमओयू

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच एमओयू

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और वियतनाम की ग्रीनलाइफ कंपनी के बीच योगशिक्षा की गुणवत्ता, मानव संसाधनों के साझा उपयोग और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों के समन्वय को लेकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सेमीनार हॉल में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। यह समझौता वियतनाम से छात्रों के एक दल को योग सीखने एसजीआरआर विश्वविद्यालय लेकर आए कंपनी के प्रतिनिधिमंडल और एसजीआरआर विश्वविद्यालय के मध्य हुआ।

समझौते के अंतगर्त अकादमिक मानव संसाधनों का साझा उपयोग दोनों संस्थानों के छात्रों के हित में करना शामिल है। समझौते मे यह बिंदु भी शामिल है कि दोनों संस्थान शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने में एक दूसरे की मदद करेंगे। दोनों संस्थान मिलकर प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कॉन्फ्रेंसों और अन्य गतिविधियों का आयोजन करेंगे। इसके साथ ही दोनों संस्थान शोध एवं अन्य गतिविधयों को भी बढ़ावा देंगे।
इस मौके पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. कुमुद सकलानी ने कहा कि इससे न केवल योग शिक्षा का विस्तार होगा बल्कि दोनों देशों के मध्य सांस्कृतिक रिश्ते भी बेहतर होंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने कहा कि योग में भी शोध की व्यापक संभावनाएं हैं और उम्मीद है इस समझौते से योग के क्षेत्र में शोध क नए रास्ते खुलेंगे। समझौते पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने जबकि जीएलजी ग्रुप के फाऊंडर हो थी थान मिन्ह ने हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर योग एवं नेचुरोपैथी संकाय के डीन प्रो. कंचन जोशी, प्रो. सरस्वती काला, डॉ. एसपी रयाल, डॉ. अनिल थपलियाल, डॉ. विजेंद्र सिंह, ड़ॉ. अंशु, डॉ. प्रेरणा एवं जीएलजी की ओर से ले टैन थान्ह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top