Breaking News
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

मां की गाली देने पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

मां की गाली देने पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

देहरादून। पुलिस ने ग्रामीण रमेश की हत्या का खुलासा कर दिया है। गांव के ही दोस्त ने मां की गाली देने पर रमेश की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रविवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलौर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि 30 जनवरी को मंगलौर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर जट्ट में अकेले रहने वाले रमेश का शव नाले में खून से सना मिला था। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले थे। उसके कमरे में भी खून के धब्बे थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से तमाम बिंदुओं पर जानकारी ली।

इस बीच पता चला कि गांव निवासी अंकित कुछ दिन पहले ही राजस्थान से घर लौटा था और घटना वाले दिन से ही फरार चल है। जांच में सामने आया कि रमेश को कबूतर पालने का शौक था और उसकी अंकित से दोस्ती थी। अंकित ने उसके कुछ कबूतरों को मार दिया था। इस पर उसका अंकित से विवाद हो गया था। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने अंकित की तलाश शुरू की। इस बीच शनिवार शाम पुलिस ने नारसन क्षेत्र से अंकित को गिरफ्तार कर लिया और गहनता से पूछताछ की।

पूछताछ में उसने बताया कि रमेश और उसका विवाद हो गया था। इस पर उसने रमेश के कुछ कबूतर मार दिए थे। रमेश उसे आए दिन मां की गाली देता था। इसके चलते ही उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह उसके शव को गंगनहर में फेंकने जा रहा था लेकिन पकड़े जाने के डर से वह शव नाले में ही फेंककर फरार हो गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मौके पर एसपी देहात एसके सिंह आदि मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि मृतक रमेश और आरोपी अंकित दोनों ही मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे।

ऐसे में हत्या का खुलासा करने में कठिनाई आ सकती थी लेकिन पुलिस ने अपनी पुरानी तकनीक यानी मुखबिर तंत्रों का प्रयोग किया और हत्यारे तक पहुंच गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित नशा भी करता है। आरोपी ने नशे की हालत में ही रमेश की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। जांच में सामने आया कि वह अक्सर गांव से बाहर ही रहता था। बीच-बीच में वह गांव आता-जाता रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top