Breaking News
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें- उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें- उमर अब्दुल्ला
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित

पूर्वोत्तर भारत में मानसून बना मुसीबत, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लाखों लोग प्रभावित

पूर्वोत्तर भारत में मानसून बना मुसीबत, जनजीवन अस्त-व्यस्त, लाखों लोग प्रभावित

1,494 गांव बाढ़ की चपेट में, 14,977 हेक्टेयर फसल नष्ट

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में जारी भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। असम में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं, जहां ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। कछार जिले में बराक नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राज्य के 21 जिलों में करीब सात लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं और 1,494 गांव प्रभावित हुए हैं।

सिक्किम में राहत की रफ्तार
उत्तर सिक्किम में मौसम कुछ साफ होते ही राहत कार्यों में तेजी लाई गई। सेना और वायुसेना के सहयोग से 199 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें दो अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। राहत सामग्री भी हेलीकॉप्टरों के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचाई गई है।

असम में 19 मौतें, हजारों खेत और पशुधन प्रभावित
राज्य सरकार के अनुसार अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कछार में एक व्यक्ति लापता है। 14,977 हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है और 5.15 लाख से अधिक मवेशी प्रभावित हुए हैं। 405 राहत शिविरों में अब तक 41,000 से ज्यादा लोग शरण ले चुके हैं।

मणिपुर में आंशिक राहत, फिर भी हालात चिंताजनक
मणिपुर में बारिश की तीव्रता घटने के बाद जलस्तर में कुछ गिरावट आई है, लेकिन इंफाल, कोंगबा और नम्बुल नदियों के तेज बहाव से कई तटबंध टूट गए हैं। 1.65 लाख लोग प्रभावित हैं और 35,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। असम राइफल्स और सेना की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

अरुणाचल में आपदा गहराई
अरुणाचल प्रदेश के 24 जिलों में बाढ़ से 33,000 से अधिक लोग परेशान हैं। इस मानसून में राज्य में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है और दो लोग लापता हैं। 214 गांवों में तबाही फैली है और सैकड़ों घरों व पशुओं को नुकसान पहुंचा है।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश
राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पिलानी में सबसे अधिक 36.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि बाड़मेर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top