Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील

महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश, योग महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, योगाचार्यों को करें शामिल

महाराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश, योग महोत्सव में स्थानीय कलाकारों, योगाचार्यों को करें शामिल

ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

बैठक में तैयारियों की रुपरेखा पर हुआ मंथन

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों और उसकी रुपरेखा को लेकर पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय में पर्यटन अधिकारियों के साथ ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की रुपरेखा, उसके प्रबंधन और व्यस्थाओं को लेकर पर्यटन अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन में योग, ध्यान, स्वास्थ्य, और तंदुरुस्ती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें दुनिया भर के कई देशों से योगाचार्य भी प्रतिभाग करेंगे इसलिए पहले से व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के इस आयोजन में योग ध्यान स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे जिसमें दुनिया भर के कई देशों से योगाचार्य और प्रतिभागी भी शामिल होंगे। इस आयोजन से हमें कई प्रमुख यौगिक क्रियाओं को सीखने का मौका मिलेगा और पूज्य संतों एवं योग गुरुओं का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन में स्थानीय कलाकारों और योग गुरुओं को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाये। इस अवसर पर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, एसीईओ अभिषेक रोहेला, जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा, विशेष कार्य अधिकारी सतीश बहुगुणा सहित अनेक पर्यटन अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top