Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
स्वास्थ्य मंत्री से हुई वार्ता, चारों मांगों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे
दहेज हत्या में आरोपी पति व ननद पहुँचे सलाखों के पीछे
यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती
यूपीसीएल कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रमोशन-स्थायीकरण को मिली मंजूरी, 190 पदों पर होगी भर्ती
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
शिकायती प्रकरणों पर अन्य विछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
शिकायती प्रकरणों पर अन्य विछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील

महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण

महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण

विकास नगर में 14 मई से प्रारंभ होग जायेगा पंजीकरण केंद्र- महाराज

ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आज विधिवत श्री गणेश हो गया है। ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारधाम यात्रियों के लिए व्यवस्थित रूप से पंजीकरण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा अब देहरादून स्थित विकास नगर में चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए 14 मई से पंजीकरण केंद्र की शुरुआत कर दी जायेगी।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरिक्षण करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण केंद्र का व्यवस्थित रूप से संचालन किया जा रहा है लेकिन सूचना मिली है कि सहारनपुर से विकास नगर के रास्ते कुछ यात्री बिना पंजीकरण के अन्य मार्गों से यात्रा पर जा रहे हैं इसलिए मैंने अधिकारियों को विकास नगर में पंजीकरण केंद्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं जिसकी शुरुआत 14 मई तक कर दी जायेगी।

पर्यटन, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि चार धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उचित प्रबंधन के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। पहले दिन पंजीकृत यात्रियों के अलावा स्थानीय लोग डोली लेकर आते हैं इसलिए भीड़ का दबाव होना स्वाभाविक था। इस दौरान व्यवस्था में कुछ व्यवधान अवश्य हुआ है लेकिन यह शीघ्र ही व्यवस्थित कर लिया जाएगा। फिलहाल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह पंजीकरण की संख्या को नियंत्रित करने का प्रयास करें। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों के साथ-साथ सचिव लोक निर्माण को गंगोत्री रोड़ पर आये मलबे को भी शीघ्र हटाने के निर्देश दिए हैं।

 महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह चारधाम दर्शनों के पश्चात वापस आते समय वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग कर उत्तराखंड के अन्य स्थानों के नैसर्गिक सौंदर्य का भी आनंद लें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सीनियर सिटीजन यात्री एक रात विश्राम करने के पश्चात ही यात्रा करें ताकि वह स्थानीय वातावरण के अनुरूप स्वयं को ढाल सकें और उन पर मौसम का कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़ सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए यात्रा व्यवस्था में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी यात्रियों के सम्मान एवं सत्कार में कोई कमी ना रखें।

महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाने के साथ-साथ मौसम की जानकारी और समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही यात्रा करें। तीर्थ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अनेक व्यवस्थाएं की हैं। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एक स्टेट लेवल कन्ट्रोल रूम की स्थापना देहरादून स्थित उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय की गई है जो कि पूरे यात्रकाल के दौरान संचालित रहेगा। पर्यटकों और यात्रियों को लम्बी कतारों से निजात दिलाने के लिये और लाईन में अधिक समय तक प्रतिक्षा न करनी पड़े इसके लिए धामों में दर्शन के लिए टोकन, स्लॉट की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा रही है। यात्रा पर आने वाले यात्रियों से मेरा अनुरोध है कि वह सरकार द्वारा बनाई गयी व्यवस्थाओं का पालन करते हुए यात्रा में सहयोग करें।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के अन्तर्गत आने वाले राष्ट्रीय राज मार्गों की विशेष रूप से निगरानी रखने के प्रबन्ध किये गये हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर अधिकांशतः मार्ग अवरूद्ध होने वाले स्थानों का चिन्हिकरण करने के साथ-साथ इन स्थानों पर ई0पी0सी0 कॉन्ट्रेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों की देख-रेख के अलावा 36 मशीनें लगाई गई हैं। लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाले वैकल्पिक मार्गों पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में 40 मशीनें तैनात की गई हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर गढवाल मण्डल विकास निगम के सहायोग से ई0वी0 चार्जिगं स्टेशन स्थापित कियेे गये हैं। अभी तक 28 स्थानों पर 60 किलोवाट के ई0वी0 चार्जर पंहुचा दिये गये हैं जबकि 27 जगहों पर चार्जर हेतु फांउडेशन का कार्य किया जा चुका है। अभीतक 17 स्थानों पर ई0वी0 चार्जर पूर्णतः स्थापित किये जा चुके हैं। यात्रियों की आवासीय सुविधा को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले लगभग 52 पर्यटक आवास गृहों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण किया गया है। केदारनाथ वैली में पिक्स आवासीय सुविधा 389 बैड्स एवं लगभग 2500 बैड्स की आवासीय सुविधा हेतु टैन्ट लगाये गये हैं।

One thought on “महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण

  1. Engaging a reputable professional musculoskeletal care provider to address ongoing spinal strain and nerve issues offers a proven path to lasting improvement. If you’re dealing with ongoing and worsening restricted spinal mobility and stiffness, a properly credentialed spine alignment expert prioritizes addressing root-level spinal misalignments and joint dysfunction instead of just offering superficial fixes. Numerous people turn to online queries like “chiropractic care close by” since they recognize the lasting benefits lie in expert spinal correction. Chiropractic treatment typically incorporates gentle yet precise spinal adjustments, targeted soft-tissue release and muscle relaxation techniques, postural analysis and ergonomic correction, and often mobility-enhancing protocols, all working together to help patients achieve substantial pain reduction. Choosing to entrust your care to a experienced and trustworthy chiropractor can accelerate natural recovery through safe, drug-free, non-invasive methods.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top