Breaking News
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, भिलाडू स्टेडियम प्रोजेक्ट पर तेज हुई कार्रवाई

स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, भिलाडू स्टेडियम प्रोजेक्ट पर तेज हुई कार्रवाई

भिलाडू में स्टेडियम के संबंध में खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक, मंत्री गणेश जोशी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश 

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी स्थित भिलाडू में स्टेडियम के संबंध में खेल विभाग, वन विभाग एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री ने कहा कि मसूरी स्थित भिलाडू में स्थानीय जनता द्वारा लम्बी अवधि से स्टेडियम की मांग की जा रही है। स्टेडियम के लिए एक्टेंशन मार्ग हेतु चिहिन्त भूमि वन भूमि होने के करण वन विभाग द्वारा समय-समय पर आपत्ति लगाये जाने के कारण कार्यदायी संस्था पेयजल निगम को हस्तान्तरित नहीं हो पा रही है। जिसके कारण कार्यदायी संस्था पेयजल निगम स्टेडियम निर्माण का कार्य नहीं कर पा रहा है।

मंत्री ने कहा कि बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से भूमि हस्तान्तरण की कार्यवाही की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। भूमि हस्तान्तरण सम्बन्धी कार्यवाही नोडल अधिकारी स्तर तक पूर्ण हो गयी है तथा पत्रावली शासन स्तर पर भेजी जानी है। विश्वास है कि आगामी दो माह के भीतर भूमि हस्तान्तरण का कार्य पूर्ण हो जायेगा तथा बच्चों/खिलाड़ियो को स्थानीय स्तर पर स्टेडियम की सुविधा मिल सकेगी।

बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मसूरी मीरा सकलानी, सचिव खेल आशीष चौहान, डीएफओ मसूरी वन प्रभाग अमित कंवर तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top