Breaking News
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
उत्तराखंड में एंट्री को तैयार “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”? 2027 से पहले मचा सियासी बवाल
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली।  भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम का आखिरी टी20 मुकाबला है। ऐसे में कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित अपने सभी विकल्पों को आजमाना चाहेंगे। अक्षर पटेल, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। इनकी जगह संजू सैमसन, कुलदीप यादव और आवेश खान जैसे खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है।

सीरीज के लिहाज से इस मैच की कोई अहमियत नहीं है। भारत ने शुरुआत के दोनों मैच जीते और सीरीज अपने नाम कर चुका है। हालांकि, टीम इंडिया की कोशिश यह मैच जीतकर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने की होगी। वहीं, अफगान टीम जीत के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगी। अफगानिस्तान को अब तक भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में पहली जीत का इंतजार है।

जून में होने वाले विश्वकप से पहले यह भारत का आखिरी टी-20 मैच है। मोहाली और इंदौर में मिली जीत के बाद टीम प्रबंधन कोई कोताही बरतना नहीं चाहेगा। दोनों मैचों में छह विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही। भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित का बल्ला अभी तक नहीं चला है। पहले मैच में शुभमन गिल के साथ गलतफहमी होने पर वह रन आउट हो गए जबकि दूसरे मैच में फजलहक फारूकी की गेंद को भांप नहीं सके और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। रोहित के खराब फॉर्म से टीम प्रबंधन चिंतित नहीं होगा, लेकिन आखिरी मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top