Breaking News
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा
SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा- रेखा आर्या
कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा- रेखा आर्या
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव
टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव

वीकडेज में धीमी पड़ी ‘कृष्णावतारम’ की रफ्तार, छह दिन में कमाए 9.82 करोड़ रुपये

वीकडेज में धीमी पड़ी ‘कृष्णावतारम’ की रफ्तार, छह दिन में कमाए 9.82 करोड़ रुपये

पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। सीमित स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड में ठीक- ठाक कमाई करने के बाद अब वर्किंग डेज में इसके कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। आइए जानते हैं मंगलवार को इस फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा।

कहानी और कंटेंट के दम पर आगे बढ़ी ‘कृष्णावतारम’

हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी ‘कृष्णावतारम’ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ गुप्ता, सुष्मिता भट्ट, निवासिनी कृष्णन और संस्कृति जयना जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म ने शुरुआत भले ही धीमी की हो, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसके शो और दर्शकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई।

फिल्म ने पहले दिन केवल 42 लाख रुपये की कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन से इसका ग्राफ तेजी से ऊपर गया। शुक्रवार को फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये, शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये और रविवार को 3.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि सोमवार को कमाई में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये जुटाए।

छठे दिन भी जारी रही कमाई

मंगलवार यानी रिलीज के छठे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी। आंकड़ों के मुताबिक ‘कृष्णावतारम’ ने मंगलवार को 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल नेट कमाई करीब 9.82 करोड़ रुपये पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।

(साभार)

Back To Top