Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की कड़ी निंदा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज देहरादून के जाखन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है। राजनीतिक विचारधाराएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन किसी के माता-पिता के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसी टिप्पणी की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष द्वारा सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना राजनीतिक शालीनता और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति जनहित के मुद्दों पर सार्थक संवाद के बजाय व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और कटुता तक सिमटती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते कांग्रेस नेतृत्व जिस तरह उनके परिवार को भी राजनीतिक विवादों में घसीट रहा है, वह उसकी राजनीतिक सोच पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि व्यक्तिगत अपमान के सहारे न तो जनता का विश्वास जीता जा सकता है और न ही राजनीतिक असफलताओं पर पर्दा डाला जा सकता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में मर्यादा, शालीनता और परस्पर सम्मान बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक नेता का दायित्व है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने की मांग की।

इस दौरान दायित्वधारी ज्योति कोटिया, दायित्वधारी कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, संजय नौटियाल, अरविंद डोभाल,

Back To Top