Breaking News
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज

केदारनाथ उपचुनाव- बीजेपी ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा प्रत्याशियों के नामों का पैनल

केदारनाथ उपचुनाव- बीजेपी ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा प्रत्याशियों के नामों का पैनल

पार्टी संगठन बूथ चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए तैयार- प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। पैनल में पूर्व विधायक आशा नौटियाल, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व विधायक स्वर्गीय शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत समेत कुछ और नाम शामिल हैं।

रुद्रप्रयाग जिला संगठन के माध्यम से पैनल में नौ नाम भेजे गए। प्रदेश संसदीय बोर्ड की वर्चुअल बैठक में पैनल में आए नामों पर चर्चा हुई। वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व सांसद शामिल हुए। पैनल में आए सभी नामों पर क्षेत्रीय, सामाजिक एवं सांगठनिक पहलुओं पर विस्तार से विमर्श हुआ।

बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से छह नामों को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, बोर्ड ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को संभावित उम्मीदवारों के नामों के इस पैनल को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत किया।

पैनल में नौ लोगों के नाम भेजे

प्रदेश संसदीय बोर्ड को रुद्रप्रयाग जिले से पैनल में नौ नाम भेजे गए, जिनमें पूर्व विधायक आशा नौटियाल, ऐश्वर्या रावत, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, कुलदीप रावत, कर्नल अजय कोठियाल, पूर्व दायित्वधारी दिनेश बगवाड़ी, राष्ट्रीय संगठन में रहे कुलदीप आजाद नेगी, संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला जगवाण और पंकज भट्ट के नाम भी भेजे गए थे।

पार्टी संगठन बूथ एवं पन्ना स्तर तक चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शीघ्र ही पैनल के नामों पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार का नाम घोषित कर देगा। इसके बाद हम अपनी चुनावी रणनीति के अगले चरण को अंतिम रूप देने आरंभ कर देंगे। – महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।

One thought on “केदारनाथ उपचुनाव- बीजेपी ने केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा प्रत्याशियों के नामों का पैनल

  1. Been using sandiego-aviator.com for a couple weeks now and the interface is pretty intuitive, makes navigation super easy. My only complaint is the account verification took longer than I expected, but once it was done everything ran smoothly. 777bet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top