Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम
उत्तराखंड में हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व
CBSE Result 2025- जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये 

सिनेमाघरों में हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई है। बहुत से समीक्षकों ने इस फिल्म की सराहना की है। आइए जानते हैं कि होली के दिन इस  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

सोशल मीडिया पर तारीफ, लेकिन कलेक्शन फीका
‘द डिप्लोमैट’ में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। रितेश शाह की लिखी इस फिल्म में जॉन की अदाकारी की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है। लोगों को जेपी सिंह का किरदार काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। हालांकि, पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन फीका नजर आया है।

पहले दिन हुई इतनी कमाई
फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन ‘द डिप्लोमैट’ ने धीमी शुरुआत की है। होली के दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जॉन जैसे सितारे को देखते हुए फिल्म के इस कलेक्शन को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। आने वाले दो दिन यानी शनिवार और रविवार फिल्म के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इनसे ही ‘द डिप्लोमैट’ का टिकट खिड़की पर भविष्य तय हो सकेगा।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top