Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

आईपीएल 2024- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

आईपीएल 2024- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 24वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से है। यह मैच शुभमन की अगुआई वाली गुजरात की टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंक तालिका में यह टीम चार अंक लेकर फिलहाल सातवें स्थान पर है। धीरे-धीरे आईपीएल का रोमांच बढ़ता जा रहा है और सारी टीमें प्लेऑफ के जोर आजमाइश लगा रही हैं। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम ही अब तक एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने अभी तक कोई मैच नहीं गंवाया है। उसके चार मैचों में आठ अंक हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, चार टीमों के छह-छह अंक हैं। दो टीमों के चार-चार और तीन टीमों के दो-दो अंक हैं। ऐसे में इस बार अंतिम चार में पहुंचने की जंग काफी दिलचस्प रहने वाली है।

राजस्थान और गुजरात के बीच भिड़ंत और आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से चार मैच गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान की टीम को महज एक मैच में जीत मिली। हालांकि, गुजरात ने जो चार मैच जीते, तब कप्तान हार्दिक पांड्या थे। अब वह मुंबई में जा चुके हैं। हालांकि, राजस्थान के लिए पांचों मैचों में एक ही कप्तान रहा है। सैमसन को गुजरात के खिलाफ अतिआत्मविश्वास से बचना होगा और इस टीम के हलके में नहीं लेना होगा। राजस्थान को बल्लेबाजी में एक बार फिर बटलर, सैमसन और पराग से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, अश्विन और चहल काफी शानदार फॉर्म में हैं। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल का फॉर्म चिंता का विषय है, जो अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच लीग का 24वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top