Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

वजन कम करने के लिए खाते हैं ज्यादा फल, तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान

वजन कम करने के लिए खाते हैं ज्यादा फल, तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान

यूं तो फल खाना सभी की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में कई तरह के फल से बाजार गुलजार हो जाते हैं. अधिकांश फलों में शुगर की मात्रा बेहद कम होती है. लेकिन क्या आपको पता है अगर आप ज्यादा मात्रा में फल खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ज्यादा फल खाने से क्या होता है नुकसान?
फलों में फ्रुक्टोज पाया जाता है। अगर ये हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में जाता है तो इससे मोटापा, दांतों में इंफेक्शन और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है. इसके साथ ही सूजन, दस्त की समस्या भी हो सकती है।

क्या फल खाने से खराब हो सकते हैं दांत?
फलों में नैचुरल एसिड और शुगर पाया जाता है। इससे दांत खराब हो सकते हैं. फलों में पाए जाने वाले नैचुरल शुगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। ज्यादा फल उन लोगों के लिए भी नुकसानदायक है जिन्हें डायबिटीज की बीमारी है।

फल खाने से क्या कम होता है वजन ?
अगर आप वजन घटाने के लिए बहुत ज्यादा फल खा रहे हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान होगा. हेल्दी तरीके से वजन कम करने के लिए आपको केवल फल खाने के बजाय संपूर्ण संतुलित पौष्टिक डाइट लेनी चाहिए।

दिनभर में कितना फल खाना चाहिए?
एक्सपर्ट के अनुसार, एक दिन में फलों की केवल 4-5 सर्विंग ही लेनी चाहिए। फलों के साथ-साथ सब्जियां, साबुत अनाज, बीन्स, प्लांट बेस्ड प्रोटन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top