Breaking News
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज

बेटियां सशक्त होंगी तो देश भी होगा सशक्त- रेखा आर्या

बेटियां सशक्त होंगी तो देश भी होगा सशक्त- रेखा आर्या

बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति है जागरूक करना, प्रदेश सरकार बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर को सुधारने की दिशा में लगातार कर रही काम- रेखा आर्या

बेटों और बेटियों के प्रति भेदभाव को खत्म करने की है आवश्यकता,भेदभाव खत्म करने की नींव डालनी होगी हमे अपने परिवार से- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री धामी और मंत्री रेखा आर्या ने मेधावी बालिकाओ को वितरित किये स्मार्टफोन, कहा हमारी बेटियां हैं हमारा अभिमान

देहरादून। आज मुख़्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के सुवसर पर “मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन”कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बालिकाओ के साथ संवाद किया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर बालिकाओं के साथ बात की।बालिकाओ द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022 व 2023 की 318 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी बालिकाएं हमारा गौरव और सम्मान हैं।आज सरकार बालिकाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है।उन्होंने कहा कि समाज मे बालक और बालिका के प्रति फैले भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है।कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं।कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण और राज्य में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू किया गया है।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है और प्रदेश सरकार बालिकाओं के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्तर को सुधारने की दिशा में लगातार काम कर रही है।साथ ही देश में लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना,बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना और बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है।कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं बल्कि आज बेटियां अपने कौशल से हर एक क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं।उन्होंने कहा कि हमे बेटों और बेटियों के प्रति भेदभाव को खत्म करने की आवश्यकता है और यह भेदभाव खत्म करने की नींव हमे अपने परिवार से डालनी होगी ताकि समाज मे बेटियों को भी वही सम्मान व हक मिले जिसकी यह हकदार हैं।समाज में मौजूद बालिकाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के भेदभावों को रोकने, बालिकाओं की देश में आवश्यकता के प्रति जागरुकता बढ़ाने और बालिकाओं के प्रति होने वाले शोषण को रोकने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम लाभदायक सिद्ध होते हैं।

कहा कि आज बालिकाएं किसी भी मामले में बालकों से कम नहीं हैं। उनके जीवन में कोई बाधाएं न आने दें। उन्हें खुले माहौल में हंसने, खिलखिलाने और कामयाबी की बुलंदी तक पहुंचने का मौका दें। यह मौका समाज के साथ परिवार को देना होगा, तभी बेटियां सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त होगा। कहा कि बालिका एक तिनका होती है, जो समुद्र में तैरता रहता है। तिनका समुद्र पर बोझ नहीं होता है, जैसे बेटियां परिवार पर नहीं होतीं। वह खुद को हर परिस्थितियों में ढाल लेती है। बेटियां संस्कृति की संवाहक, ईश्वर की अनुकंपा होती हैं।

इस अवसर पर सचिव हरिचंद सेमवाल ,निदेशक प्रशांत आर्य,उनिदेशक विक्रम सिंह ,सीपीओ मोहित चौधरी जी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और समस्त मेधावी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top