Breaking News
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
सीरिया में यात्री बस पर अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, 4 घायल
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
देहरादून एवं लंढौर कैंट में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
ज्यादा नींद कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत, उठते ही सिरदर्द होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, फिर महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलिंडर
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाए- डीएम
मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाए- डीएम

पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, हत्या का मामला दर्ज

पति ने पत्नी को किया आग के हवाले, हत्या का मामला दर्ज

दिल्ली। संपत्ति के लिए हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने संपत्ति नाम न करने पर पत्नी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बेगमपुर पर एक पीसीआर कॉल मिली थी कि एक मकान में आग लग गई है, जहां कुछ लोग फंसे हुए हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मुख्य गेट अंदर से बंद पाया। इसी बीच फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकर आग पर काबू पा लिया। घर का निरीक्षण करने पर घर में गंभीर रूप से जली हुई एक महिला बदहवास हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त ज्योति के रूप में हुई। वह निगम स्कूल में शिक्षिका थी। 2009 में डीटीसी में कंडक्टर राजवीर से शादी हुई थी। उनकी दो बेटी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। इस बीच, एक अन्य अस्पताल से राजवीर और उसकी दो बच्चियों के साथ भर्ती करने के संबंध में एक अन्य पीसीआर कॉल भी मिली। पुलिस टीम तुरंत इस अस्पताल पहुंची और पता चला कि घायल व्यक्ति मृत महिला का पति था। अस्पताल में भर्ती मृतक की एक बेटी ने बताया कि उसके पिता ने पिछली रात उसकी मां से झगड़ा किया था और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की  जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top