Breaking News
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

आज मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में मोर्चा संभालेंगे गृहमंत्री अमित शाह

आज मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में मोर्चा संभालेंगे गृहमंत्री अमित शाह

लखनऊ।  लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार का श्रीगणेश कर दिया है। अब गृहमंत्री अमित शाह पश्चिमी यूपी में मोर्चा संभालेंगे। तीन अप्रैल यानि आज गृहमंत्री मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद के दौरे पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनीष दीक्षित ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह मुजफ्फरनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मुरादाबाद में बैठक कर पहले और दूसरे चरण की तैयारी का जायजा लेंगे। इस दौरान चुनाव संचालन समिति के साथ अन्य अभियानों के प्रमुख भी इस बैठक में शामिल होंगे।

सियासी जानकर बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से भाजपा के चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। इसी के साथ भाजपा ने पश्चिमी यूपी में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा-बसपा गठबंधन के चलते 2019 में भाजपा के लिए यह इलाका 2014 जितना उर्वर नहीं रहा था। पश्चिम की 14 में से सात सीटें सपा-बसपा ने जीत ली थीं। पहले चरण में शामिल आठ सीटों में से पांच पर पिछले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।

इनमें सहारनपुर, नगीना, मुरादाबाद, बिजनौर और रामपुर लोकसभा सीटें शामिल हैं। हालांकि उपचुनाव में भाजपा ने रामपुर को सपा से छीन लिया था। अब इस इलाके में कमल खिलाने का जिम्मा अमित शाह संभालेंगे। शाह मुरादाबाद में ही आज इसकी रणनीति बनाएंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पार्टी प्रत्याशियों से लेकर विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी, संयोजक, जिलाध्यक्ष सहित लोकसभा चुनाव टोली के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top