Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हीटवेव से जूझ रहे देश के अधिकाशं हिस्से, 41,789 लोग हीटस्ट्रोक से पीड़ित

हीटवेव से जूझ रहे देश के अधिकाशं हिस्से, 41,789 लोग हीटस्ट्रोक से पीड़ित

अब तक देश में गर्मी से 143 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। देश के अधिकाशं हिस्से इन दिनों भयंकर गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे हैं। इस साल गर्मी का प्रकोप इतना खतरनाक रहा कि अब तक देश में गर्मी से रिकॉर्ड 143 लोगों की जान चली गई है। साथ ही 41,789 लोग हीटस्ट्रोक से पीड़ित हुए। गौरतलब है कि यह आंकड़े 1 मार्च से लेकर 20 जून तक के हैं। हीटवेव से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि गर्मी संबंधी बीमारी और मौतों की सर्विलांस करने वाले नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने कई राज्यों के आंकड़ों को अभी तक अपडेट नहीं किया है।  साथ ही कई स्वास्थ्य केंद्रों को भी हीटवेव से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी अपडेट करना है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 20 जून को ही हीटस्ट्रोक के कारण 14 लोगों की मौत हुई है और नौ अन्य मौतों को लेकर भी आशंका है कि ये हीटस्ट्रोक की वजह से हुई हैं। इसके साथ ही मार्च-जून में गर्मी से मरने वालों की कुल संख्या 143 हो गई है। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां सबसे ज्यादा 35 लोगों की मौत हुई। वहीं दिल्ली में 21, बिहार और राजस्थान में 17-17 लोगों की मौत हीटवेव से हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गर्मी को देखते हुए सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की है कि वे हीटवेव से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष यूनिट बनाएं। अब स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से अस्पतालों में जाकर इन विशेष यूनिट को चेक करने का निर्देश दिया है। साथ ही हीटवेव से हो रहीं मौतों की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top