Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गुलमर्ग आतंकी हमला- दो सैनिक शहीद, दहशतगर्दों की तलाश शुरू

गुलमर्ग आतंकी हमला- दो सैनिक शहीद, दहशतगर्दों की तलाश शुरू

आतंकी हमले में दो पोर्टर भी मारे गए

सुरक्षा बलों ने की दहशतगर्दों की तलाश शुरू

जम्मू। उत्तरी कश्मीर में उड़ी सेक्टर के अंतर्गत गुलमर्ग में आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। सेना के दो जवान बलिदान हो गए, जबकि दो पोर्टर भी मारे गए। तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। हमले के बाद पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बलों ने दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पूरी सतर्कता के साथ जवान इलाके को खंगाल रहे हैं। बारामुला पुलिस ने एक बयान में कहा है कि बोटापथरी में आतंकवादियों और सेना के बीच फायरिंग की घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि बोटापथरी में आतंकवादियों ने सैनिकों के वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। अचानक हुई गोलीबारी में चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गया। हमले में घायल सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो सैन्य जवान व दो पोर्टर की मौत हो गई। तीन अन्य जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुबह आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह को बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने गोली मार दी, मजदूर के हाथ में गोली लगी है। प्रीतम सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। पिछले एक सप्ताह में कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर लगातार हमले हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top