Breaking News
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, 37.76 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि

इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम परेशानी बन चुका है। तनाव, अधूरी नींद और गलत खानपान इसकी बड़ी वजहें हैं। लोग अक्सर तुरंत राहत के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक बेहतर परिणाम पाने के लिए प्राकृतिक और पोषक उपाय ज्यादा असरदार माने जाते हैं।

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से तैयार किया गया एक खास ड्रिंक सिरदर्द और माइग्रेन में राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस ड्रिंक में मखाना, सूखा नारियल, खसखस, खरबूजे के बीज, अखरोट और मिश्री जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री शामिल होती है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं।

गुनगुने दूध के साथ इस ड्रिंक का सेवन करने से धीरे-धीरे सिरदर्द में आराम मिल सकता है और माइग्रेन के लक्षण भी कम हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका।

ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री:

1 कप भुना हुआ मखाना
1 कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
3-4 चम्मच खसखस
5-6 बड़े चम्मच भुने हुए खरबूजे के बीज
½ कप भुने हुए अखरोट
½ कप धागा मिश्री
1-2 बूंद बादाम का तेल (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:
सभी सामग्री को एक साथ ब्लेंडर में डालकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद इस पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित रखें। ध्यान रखें कि इसे नमी से दूर रखें, ताकि यह लंबे समय तक खराब न हो।

इस्तेमाल कैसे करें?
जब सिरदर्द महसूस हो, तो 1 छोटी चम्मच पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर पिएं। ठंडे दूध में इसका सेवन करने से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता।

कब और कितने समय तक लें?
यह उपाय तुरंत असर नहीं दिखाता, लेकिन नियमित सेवन से माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या में सुधार देखा जा सकता है। बेहतर परिणाम के लिए इसे कम से कम 2-3 महीने तक रोजाना लेने की सलाह दी जाती है। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से भी धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।

नोट:
यह जानकारी विभिन्न स्वास्थ्य रिपोर्ट्स और सामान्य सलाह पर आधारित है। किसी भी गंभीर समस्या में डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

(साभार)

Back To Top