Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा ज्वालापुर से आरम्भ हुए मेगा रोड शो में किया प्रतिभाग 

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा ज्वालापुर से आरम्भ हुए मेगा रोड शो में किया प्रतिभाग 

सभी वर्गों का हमें मिल रहा समर्थन- पूर्व सीएम

हरिद्वार। भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज हरिद्वार विधानसभा ज्वालापुर से आरंभ हुए मेगा रोड शो (ग्रामीण क्षेत्र) सोहलपुर में प्रतिभाग किया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों व अधिकारियों की भारी भीड़ देखने को मिली। पूर्व सीएम ने रोड शो में सरकार की उपलब्धियां गिनाकर लोगों से अधिक मात्रा में वोट करने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। उन्होंने धीरवाली भैरव मंदिर चौक से रोड शो की शुरुआत की।

इस दौरान पांडेवाला, फिरेहड़ियान चौक, पांवधोई चौक, पुरानी सब्जी मंडी चौक, सर्राफा बाजार, कटहरा बाजार, पीठ बाजार से पुल जटवाड़ा तक रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मालाएं पहनाकर और फूल बरसाकर पूर्व सीएम का स्वागत किया। रोड शो के दौरान कार्यकर्ता लगातार आतिशबाजी करते नजर आए। चारों ओर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की जयकारों के साथ ही फूलों की बरसात देखने को मिली। वहीं पूर्व सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। अबकी बार 400 पार का नारा साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top