Breaking News
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज
आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम
आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम
बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने किए बद्री विशाल के दर्शन

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मोहन बाबू ने किए बद्री विशाल के दर्शन

श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन में अभी तीन सप्ताह का समय शेष है। अभी तक पौने बारह लाख तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए है साथ ही फिल्म, राजनीति धर्म – संस्कृति से जुड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला भी जारी है। प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म कन्नप्पा फेम अभिनेता मोहन बाबू उनके अभिनेता पुत्र विष्णु मंचू, महाभारत फेम दुर्योधन भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्पित रंका , फिल्म डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने फिल्मी हस्तियों का स्वागत किया। मंदिर दर्शन के पश्चात भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। आज ही महाराष्ट्र से शिवसेना राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सहित उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डा.अनिल कपूर डब्बू भी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने आगंतुक अतिथियों का सम्मान कर भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम यात्रा के अंतिम चरण में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे है। मंदिर समिति की ओर से यात्रा व्यवस्थाये सुचारू है।

फिल्म अभिनेता सहित अन्य फिल्म नायक बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। अभिनेता मोहन बाबू तथा अर्पित रंका ने दर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया तथा मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top