Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

एसजीआरआर विवि में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एसजीआरआर विवि में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ की उद्यमिता को लेकर पहल

स्टार्टअप को लेकर उद्यमियों ने साझा किए अपने अनुभव

देहरादून। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज़ ने राष्ट्रीय लघु उद्योग और उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का सोमवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र और भारत में उभरते उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में प्रेरित करना और शिक्षित करना था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक संवादात्मक सत्र रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से चार सफल उद्यमियों ने भाग लिया और अपने प्रेरणादायक सफर, सामने आई चुनौतियाँ, और अपने स्टार्टअप्स को खड़ा करते समय सीखे गए महत्वपूर्ण अनुभव छात्रों के साथ साझा किए। उनके जीवन अनुभवों ने छात्रों को उद्यमिता की मानसिकता, नवाचार की भूमिका और दृढ़ता के महत्व की गहरी समझ प्रदान की।

अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद सकलनी ने कहा कि इस तरह के अवसर छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे।

इस अवसर पर नीसबड (NIESBUD) के मुख्य सलाहकार वीरेंद्र सिंह सजवाण ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने स्टार्टअप्स और लघु व्यवसायों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं और सहायता प्रणालियों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया। इनमें स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना और कौशल विकास कार्यक्रम जैसी पहलों को शामिल किया गया, जिनका उद्देश्य नवोदित उद्यमियों को सशक्त बनाना और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना है।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक अत्यंत उपयोगी शैक्षणिक अनुभव सिद्ध हुआ जिसने उनमें नवाचार की भावना को विकसित किया और उन्हें उद्यमिता को एक संभावित और आकर्षक करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नीसबड उद्यमी आयुष बिष्ट ने अपने संबोधन के दौरान कई उद्यमियों के उदाहरण भी दिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, आईआईसी डायरेक्टर प्रो. द्वारिका प्रसाद मैठाणी, स्कूल की डीन प्रो. सोनिया गंभीर, प्रो. विपुल जैन, डा. सुचिता गेरा, नीसबड की ओर से डॉ. बिन्नो भदौरिया, अदिति, बीएस सुरजीत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top