Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

घरेलू कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी फरार

घरेलू कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी फरार

हरियाणा। रोहतक में हत्या की लगातार वारदात हो रही हैं। पांच दिन में शनिवार को चौथी वारदात हुई। घरेलू कलह में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच झगड़ा बच्चों को ट्यूशन भेजने को लेकर बताया जा रहा है। पत्नी बेटे व बेटी को ट्यूशन भेजना चाहती थी, जबकि पति मना कर रहा था। कलानौर पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि कलानौर खंड के गांव काहनौर निवासी सुनील का उसकी पत्नी अनु से अक्सर झगड़ा रहता था। शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि सुनील ने अपनी पत्नी अनु के माथे पर डंडे से वार कर दिया। साथ ही गला भी दबा दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। उस समय अनु का बेटा व बेटी भी घर पर बताए गए हैं। जो वारदात के बाद सहमे हुए हैं।

वारदात का कारण घर में घरेलू कलह बताई जा रही है। वहीं आस-पड़ोस वालों ने बताया की पति व पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। वह बिजली मैकेनिक का काम करता है और शराब पीने का भी आदी बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर सीआईए टीम व एफएसएल टीम डॉ सरोज दहिया ने पहुंच छानबीन की है। फिलहाल मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कलानौर थाना प्रभारी देशराज का कहना है कि मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया है। उनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top