Breaking News
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

डाॅ तनुज भाटिया इण्डियाज बेस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड से सम्मानित

डाॅ तनुज भाटिया इण्डियाज बेस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड से सम्मानित

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 150 एक्यूट हार्ट मरीजों को मिला नया जीवन

देशभर से 7 डाॅक्टरों का इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयन

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डायरेक्टर कैथ लैब रिसर्च एण्ड क्लीनिक ट्रायल्स एवम् वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया को इण्डियाज़ बेस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ तनुज भाटिया ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हार्ट अटैक के गम्भीर हार्ट मरीजों पर एविस प्रोटोकाल के सिद्धांत का अनुपालन कर 150 मरीजों की जान बचाई। यह आंकड़ा देश भर में एक्यूट हार्ट मरीजों पर एविस प्रोटोकाल का अनुपालन कर मरीजों की जान बचाने का सर्वोच्च आंकडा भी दर्ज किया गया।

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने इस आंकड़े को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए डाॅ तनुज भाटिया को बधाई दी। डाॅ तनुज भाटिया ने कहा कि यदि एविस प्रोटोकाॅल को एक्यूट हार्ट पेशेंट के उपचार में ग्लोबली इस्तेमाल किया जाए जो हज़ारों मरीजों की जान बचाई जा सकती है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने डाॅ तनुज भाटिया को बधाई एवम् शुभमानाएं दीं।

ब्रांड इम्पैक्ट की ओर से आयोजित समारोह में देश के नामचीन 7 डाॅक्टरों को अलग अलग क्षत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया। काॅर्डियोलाॅजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें इण्डियाज़ बैस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड से नवाजा गया। दिल्ली के विवांता बाय ताज होटल में आयोजित भव्य समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए डाॅक्टरों एवम् गणमान्य हस्तियों ने अवार्ड समरोह कार्यक्रम में शिरकत की। बालीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने समारोह में डाॅ तनुज भाटिया को अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित डाॅक्टरों एवम् अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अक्यूट हार्ट अटैक के दौरान एविस प्रोटोकाल के महत्व से जुड़े कई सवाल पूछे, डाॅ तनुज भाटिया ने उन सभी सवालों के जवाब दिए और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।

डाॅ तनुज भाटिया काॅर्डियोलाॅजी के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। डाॅ तनुज भाटिया विगत 12 वर्षों से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सेवारत हैं। डाॅ तनुज भाटिया ने कई राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्र लिखे हैं। वह काॅर्डियोलाॅजी की कई आधुनिक तकनीकों पर काम कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्हें कई राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उत्तराखण्ड से डाॅ तनुज भाटिया एक मात्र चिकत्सक जिन्हें बेस्ट डाॅक्टर अवार्ड के सम्मान से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top